Maiya Samman Yojana 2025 : झारखंड की लाखों महिलाओं के लिए मैया सम्मान योजना को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। पिछले कुछ समय से मैया सम्मान योजना पोर्टल में तकनीकी खराबी होने की वजह से महिलाओं को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था। मैया सम्मान योजना पोर्टल में आई तकनीकी खराबी को अब सही किया जा चुका है। अब एक बार फिर से मैया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के खाते में ₹2500 मिलने शुरू हो जाएंगे।
झारखंड राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही मैया सम्मान योजना के तहत अभी तक महिलाओं को दिसंबर महीने किस्त का पैसा प्राप्त हो चुका है। मैया सम्मान योजना पोर्टल में तकनीकी खराबी होने की वजह से जनवरी किस्त का पैसा अभी प्राप्त नहीं हुआ है। अब सभी लाभार्थी महिलाएं बेसब्री से जनवरी किस्त के पैसे का इंतजार कर रही है। मैया सम्मान योजना पोर्टल दोबारा शुरू हो चुका है, अब जानते हैं कि जनवरी महीने की किस्त का पैसा कब आएगा।
मंईयां सम्मान योजना पोर्टल हुआ शुरू
झारखंड राज्य सरकार की तरफ से चलाई जा रही मैया सम्मान योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक मदद दी जाती है। महिलाओं को इस योजना में अभी तक दिसंबर महीने तक का पैसा मिल चुका है। मैया सम्मान योजना पोर्टल में पिछले कुछ दिनों से तकनीकी खराबी आ जाने की वजह से महिलाओं को जनवरी महीने का पैसा प्राप्त नहीं हुआ है।
मैया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को बेसब्री से जनवरी महीने किस्त का इंतजार है। आप सभी महिलाओं को बताना चाहता हूं कि मैया सम्मान योजना पोर्टल दोबारा शुरू हो चुका है। पोर्टल में आई सभी खराबियों को लगभग लगभग ठीक किया जा चुका है। अभी भी पोर्टल में एक या दो खराबी है जो की एक या दो दिन के अंदर ठीक कर दी जाएगी।
मैया सम्मान योजना अगली किस्त कब जारी होगी
मैया सम्मान योजना के तहत मिलने वाले हर महीने की ₹2500 की राशि दिसंबर महीने में सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की गई थी। पोर्टल में तकनीकी खराबी होने की वजह से अभी तक जनवरी महीने की किस्त का पैसा ट्रांसफर नहीं किया गया है। आप सभी महिलाओं को बताना चाहता हूं कि अब मैया सम्मान योजना की जनवरी महीने की किस्त का पैसा तीन से चार दिन के अंदर जारी किया जाएगा।
मैया सम्मान योजना में हुए कुछ बड़े बदलाव
झारखंड राज्य सरकार की तरफ से संचालित की जड़ी मैया सम्मान योजना में कुछ बड़े बदलाव किए गए हैं, योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिलाओं को अब कुछ बातों का विशेष ध्यान देना जरूरी है –
- मैया सम्मान योजना में पिछले कुछ दिनों में बड़ी गड़बड़ी को देखते हुए एक बार फिर से सत्यापन की प्रक्रिया की जा रही है। अब इस योजना में केवल पात्र महिलाओं को ही योजना का लाभ दिया जाएगा और अपात्र महिलाओं का नाम योजना लिस्ट से हटाया जाएगा।
- मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी महिलाओं का आधार कार्ड वेरिफिकेशन होना जरूरी है और इसके अलावा आधार कार्ड को बैंक अकाउंट के साथ लिंक होना जरूरी है तभी इस योजना का लाभ प्राप्त होगा।
- भैया सम्मान योजना में अभी तक महिलाओं को बिना आधार कार्ड के भी योजना का लाभ दिया जा रहा था। महिला एवं बाल विकास विभाग की तरफ से आप इस योजना में केवल उन्हें महिलाओं को लाभ मिलेगा जिनके पास आधार कार्ड है।
मैया सम्मान योजना पात्रता
मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को नीचे बताए गए सभी पात्रता को पूरा करना जरूरी है , अगर आप सभी महिलाएं नीचे बताएगी पात्रता को पूरा करने में असमर्थ है तो आप योजना के लिए आवेदन न करें –
- मैया सम्मान योजना में केवल झारखंड में रहने वाली महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलता है।
- मैया सम्मान योजना का लाभ केवल 21 वर्ष से 49 वर्ष की बीच महिलाओं को मिलता है।
- योजना का लाभ लेना के लिए महिलाओं के पास लाल, पीला या नारंगी रंग का राशन कार्ड होना अनिवार्य है।
- मैया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला का बैंक अकाउंट आधार कार्ड के साथ लिंक होना चाहिए।
- मैया सम्मान योजना का लाभ केवल उन्हीं महिलाओं को मिलेगा जिनकी पारिवारिक इनकम ₹300000 से कम है।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न-1 मैया सम्मान योजना में महिलाओं को कितने रुपए मिलते हैं?
उत्तर. मैया सम्मान योजना में महिलाओं को हर महीने ₹2500 मिलते हैं?
प्रश्न-2 मैया सम्मान योजना पात्रता क्या है?
उत्तर. प्रिया सम्मान योजना का लाभ लेने के लिए महिला को झारखंड का निवासी होना चाहिए और महिला के पास अंत्योदय कार्ड होना चाहिए।
प्रश्न-3 मैया सम्मान योजना आवेदन फॉर्म कैसे भरें?
उत्तर. मैया सम्मान योजना आवेदन फॉर्म भरने के लिए आप ऑफिशल पोर्टल पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से आवेदन भर सकते हैं।