Sanjeevani Yojana 2024 : दिल्ली राज्य सरकार की तरफ से बुजुर्ग लोगों के लिए एक और शानदार योजना लॉन्च की गई है। दिल्ली के भूतपूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा बुजुर्ग लोगों के लिए संजीवनी योजना लॉन्च की गई है। संजीवनी योजना के तहत 60 वर्ष के ऊपर के सभी बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा दी जा रही है। संजीवनी योजना की सबसे बड़ी खास बात यह है कि यहां पर बुजुर्गों को अनलिमिटेड इलाज खर्च की सुविधा मिलती है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली राज्य सरकार के द्वारा से दिल्ली के लोगों के लिए दो योजनाओं की शुरुआत की है। दिल्ली की महिलाओं के लिए महिला सम्मान निधि योजना और बुजुर्गों फ्री इलाज के लिए संजीवनी योजना लॉन्च करने की घोषणा की गई है। इन दोनों योजनाओं की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 23 दिसंबर 2024 से शुरू कर दिया जाएगा। अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है तो यह खबर आपके लिए है। संजीवनी योजना क्या है संजीवनी योजना पात्रता और लाभ किन-किन लोगों को मिलेगा इसके बारे में जानते हैं।
क्या है संजीवनी योजना 2024 ? ( Sanjeevani Yojana 2024 )
दिल्ली राज्य सरकार की आम आदमी पार्टी की तरफ से 60 वर्ष से बुजुर्ग लोगों के लिए फ्री इलाज की सुविधा के लिए संजीवनी योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत दिल्ली में रहने वाले 60 वर्ष के ऊपर बुजुर्गों को फ्री इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना में बुजुर्गों को इलाज के लिए कोई लिमिट सीमा नहीं है। इस योजना का लाभ सरकारी अस्पताल और प्राइवेट हॉस्पिटल दोनों में मिलेगा।
संजीवनी योजना 2024 के तहत बुजुर्गों को अब इलाज को लेकर किसी भी तरह की कोई टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। इस योजना में 60+ उम्र के बुजुर्ग योजना का लाभ ले सकते हैं। संजीवनी योजना में बुजुर्गों का हेल्थ स्वास्थ्य कार्ड बनेगा इसके माध्यम से बुजुर्ग प्राइवेट हॉस्पिटल और गवर्नमेंट हॉस्पिटल में अपना इलाज कर सकते हैं। इस योजना का लाभ सभी बुजुर्गों को मिलेगा।
संजीवनी योजना की विशेषताएं
- संजीवनी योजना में दिल्ली में रहने वाले बुजुर्ग जिनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है, योजना का लाभ ले सकते हैं।
- संजीवनी योजना में बुजुर्ग लोगों को अनलिमिटेड इलाज करने की सुविधा मिलती है। यानी कि इस योजना में बुजुर्गों को इलाज कराने के लिए कोई लिमिट सीमा तय नहीं की गई है।
- संजीवनी योजना में योजना में इलाज करने के लिए बुजुर्ग लोगों को किसी भी तरह की कोई आय प्रमाण की आवश्यकता नहीं है।
- दिल्ली में रहने वाले कोई भी बुजुर्ग चाहे वह अमीर हो या गरीब योजना का लाभ ले सकता है।
- इस योजना में बुजुर्गों का इलाज में जो भी खर्चा आएगा वह सभी खर्च दिल्ली राज्य सरकार के द्वारा उठाया जाएगा।
संजीवनी योजना का लाभ कब से मिलेगा ?
दिल्ली में रहने वाले सभी बुजुर्गों के मन में अब एक ही सवाल है कि आखिर संजीवनी योजना का लाभ कब से मिलना शुरू होगा। आप सभी बुजुर्गों को बताना चाहता हूं कि अभी योजना की घोषणा की गई है। अगले महीने यानी जनवरी 2025 में दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने हैं। अगर विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो चुनाव होने के तुरंत बाद योजना का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
संजीवनी योजना आवेदन फॉर्म कब से भरे जाएंगे ?
संजीवनी योजना आवेदन फार्म के लिए केजरीवाल की तरफ से आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी अपडेट दी गई है। अरविंद केजरीवाल की तरफ से संजीवनी योजना को लेकर बताया गया है कि 23 दिसंबर 2024 से आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदन फार्म भरेंगे। यानी कि संजीवनी योजना आवेदन फॉर्म 23 दिसंबर 2024 से भरने शुरू हो जाएंगे।
संजीवनी योजना के लिए आवेदन फॉर्म कैसे भरें ?
संजीवनी योजना का लाभ लेने के लिए और आवेदन फॉर्म भरने के लिए बुजुर्ग लोगों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। अभी संजीवनी योजना के लिए कोई ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च नहीं किया गया है। संजीवनी योजना के लिए अभी आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर योजना का आवेदन फार्म भरेंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा आपको आवेदन फॉर्म भरने के साथ-साथ आपको एक कार्ड भी प्रोवाइड करेंगे।
अधिकतर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न-1 संजीवनी योजना का लाभ लेने की पात्रता क्या है ?
उत्तर. संजीवनी योजना का लाभ केवल दिल्ली में रहने वाले 60 वर्ष के ऊपर बुजुर्गों को मिलेगा।
प्रश्न-2 संजीवनी योजना में कितने रुपए तक का इलाज कर सकते हैं ?
उत्तर. संजीवनी योजना में बुजुर्गों को इलाज करने के लिए कोई लिमिट सीमा तय नहीं की गई है। इस योजना के तहत आप आपके इलाज पर जितना भी खर्च आएगा सारा खर्च सरकार की तरफ से दिया जाएगा।
प्रश्न-3 संजीवनी योजना के फॉर्म कब भरे जाएंगे ?
उत्तर. संजीवनी योजना के फॉर्म 23 दिसंबर 2024 से भरे जाएंगे।